Bihar

बिहार बोर्ड : जेईई मेन्स क्लियर करने वाले छात्र 12 वीं में हुए फेल

बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट नतीजों में जेईई मेन्स क्लियर कर चुके परीक्षार्थी पास नहीं हुए हैं. मंगलवार को जब रिजल्ट आया तो कई परीक्षार्थियों के पैरों तले जमीन सरक गई. दरअसल ये वैसे विद्यार्थी थे जिनको इंटर में बेहतर परिणाम और अच्छे अंक आने का भरोसा था, लेकिन नतीजों में ये फर्स्ट क्लास तो दूर फेल कर दिए गए.
पटना के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम नतीजों को लेकर काफी आशान्वित थे और वो जेईई एडवांस के नतीजों के बारे में सोच रहे थे लेकिन रिजल्ट आते ही उनकी आशा निराशा में बदल गई.इब्राहिम को जेईई मेन्स में 89 मार्क्स मिले थे लेकिन इंटर की परीक्षा में वो दो विषयों में फेल हैं. इब्राहिम को फिजिक्स के थ्योरी में 14 जबकि केमेस्ट्री में 16 अंक मिले हैं. 500 में 269 अंक पाने वाले इब्राहिम को जेईई मेन्स की परीक्षा में इन्हीं दो विषयों में क्रमश: 33-33 अंक मिले थे.रिजल्ट से पूरी तरह नाखुश दिख रहे इब्राहिम ने बताया कि नतीजे पूरी तरह से चौंकाने वाले थे क्योंकि मुझे 70 फीसदी अंक आने का भरोसा था. उन्हें जेईई मेन्स में सामान्य वर्ग में 94,726 रैंक मिला था, लेकिन इंटर के नतीजों में वो फेल हो गए हैं.
इब्राहिम को उम्मीद थी कि एडवांस के नतीजों के बाद उसे वारंगल एनआईटी में दाखिला मिलेगा लेकिन फिलहाल ये हसरत अधूरी रह गई है.
नतीजों से निराश इब्राहिम ने इस रिजल्ट के लिए पूरी तरह से कॉपी जांचने वाले शिक्षकों को दोषी ठहराया है और इसे बोर्ड में चैलेंज करने की बात कही है.
Via FirstPost

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.