उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मायावती के दौरे के बाद शुरू हुई हिंसा में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सहारनपुर जिले में शब्बीरपुर में हिंसक घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को सहारनपुर का दौरा किया था. वह क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं के बाद पीड़ितों से मिलने यहां आई थीं. हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ ने अफसरों की एक टीम को यूपी रवाना की थी.
उधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में कई दिनों से चल रहे हिंसक घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. मुख्यमंत्री ने बढ़ रहे तनाव को रोकने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रवाना होने का निर्देश दिया था.
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया ये अधिकारी सहारनपुर में शांति बहाली सुनिश्चित करने के लिए जाएंगे. प्रवक्ता ने बताया कि दल में गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा, महानिरीक्षक एसटीएफ अमिताभ यश और डीजी सुरक्षा विजय भूषण शामिल हैं.
योगी आदित्यनाथ ने घटना में मृत युवक के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में जो लापरवाही हुई है, उसे लेकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने धैर्य और संयम बनाये रखने के साथ साथ विपक्षी दलों सहित सभी से शांति बहाली में सहयोग की अपील की है.
उन्होंने कहा कि सरकार सबकी है जाति पंथ मजहब के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा.
प्रदेश के उर्जा मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमें यह अपेक्षा थी कि सहारनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के जाने से शांति बहाली में सहयोग मिलेगा लेकिन ऐसा ना होना बहुत दुखद है.
उन्होंने कहा कि सहारनपुर में ‘शांति और सद्भाव का वातावरण बन चुका था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर तनाव और अशांति का माहौल बना और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गयी जिसमें निर्दोष युवक मारा गया.
दर्जनों घरों में हुई आगजनी
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई है. जिसमें शब्बीरपुर के एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बसपा प्रमुख क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं की पृष्ठभूमि में यहां आई थीं.
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों ने कुछ घरों में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया.
उन्होंने बताया कि शब्बीरपुर गांव में एक दर्जन घरों में आगजनी की गई. जिसके बाद कस्बे के लोगों ने घटना के विरोध में उत्पात मचाना शुरू कर दिया.
इस दौरान एक गाड़ी को रोककर उसमें सवार लोगों पर हमला किया गया. इस हमले में आशीष 24 निवासी सरसावा की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार फूलसिंह, धीरेन्द्र, मुकेश और राजेश सहित कई लोग घायल हो गये.
जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Via First Post

0 comments:
Post a Comment