B.P.Ed. Degree Holders

सीएम योगी से मिले बीपीएड संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि

 बीपीएड संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर खेल अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाने की मांग रखी। इस दौरान बीएसपी और समाजवादी पार्टी शासनकाल में संघर्ष मोर्चे के सदस्यों पर दर्ज करवाए गए केस वापस लेने की मांग उठाई।
धीरेंद्र के अनुसार सीएम ने समीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाने का आश्वासन दिया है। सीएम से मुलाकात के बाद प्रतिनिधि मंडल हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचा। इस दौरान प्रदेश महासचिव आकाश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख बीपीएड डिग्री धारक पिछले 8 सालों से नौकरी के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द रोक हटा भर्ती शुरू करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

अभ्यर्थियों ने उठाई नियुक्ति की मांग
डिप्लोमा इन एजुकेशन सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को लक्ष्मण मेला स्थल पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों में शामिल उमेश यादव ने बताया कि डीएड जनरल एजुकेशन के 1500 अभ्यर्थियों की काउसिंलिग 16 अगस्त 2016 को करवाई गई थी। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। जबकि उच्च न्यायालय ने 10 फरवरी 2017 को 21 दिन में नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए थे। दो महीने बाद भी आदेश का पालन न होने पर कोर्ट ने दोबारा आदेश जारी किए। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति पत्र जारी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.