आयकर विभाग ने राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती के साथ ही पूरे परिवार को लपेटते हुए करोड़ों की संपत्ति अटैच कर दी। आयकर विभाग ने मीसा भारती को पूछताछ के लिए भी बुलाया था, पर वो नहीं पहुंची थी। इसके बाद आयकर विभाग ने पौने दो सौ करोड़ की संपत्तियों को मामले से अटैच कर सीज कर दिया है। हालांकि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
आयकर विभाग की जांच के दायरे में राबड़ी देवी भी आ चुकी हैं। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 प्लाटों को अटैच किया है। ये प्लाट मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार, बहन रागिनी चंदा, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर हैं। आयकर विभाग ने सभी के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आयकर विभाग ने चैप्टर 4 के तहत नोटिस भी जारी किया है।
आयकर विभाग के सामने फिर नहीं पेश हुई मीसा भारती
आयकर विभाग द्वारा दी गई जानकारी में मीसा की 175 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की बात कही गई है। कागजातों पर इनका रेट 9.32 करोड़ रुपया है।
आयकर विभाग ने तेजस्वी की भी बेनामी संपत्तियां सीज की है। उधर बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनीतिस साजिशों के तहत ये बातें फैलाई जा रही हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमनें कुछ भी छिपाया नहीं है। हमें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तो हम जवाब देने के लिए तैयार हैं।
लालू परिवार की इन संपत्तियों पर हुई है जब्ती की कार्रवाई
1- दिल्ली की संपत्तियों में पहला नाम है बिजवासन स्थित फार्म हॉउस। इसका पता है फार्म नंबर 26, पालम फार्म्स, बिजवासन, दिल्ली। ये संपत्ति मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम है। इस फार्म हॉउस की कीमत 1.4 दिखाई गई है, जबकि मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपयों की है।
2- दिल्ली में तेजस्वी यादव, चंदा और रागिनी यादव के पास बड़ा घर है। इसका पता है- 1088, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, नई दिल्ली। ये संपत्ति ए.बी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज है। कागजों पर इस संपत्ति की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई गई है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपयों की है।
3- पटना के दानापुर में 9 प्लॉट। ये दानापुर के जालापुर में पड़ता है। ये डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। इसके असली मालिक बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी हैं। कागजों पर ये संपत्ति 1.9 करोड़ की है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 65 करोड़ रुपए है।
4- पटना के दानापुर के जालापुर में ही 3 अन्य प्लॉट तेजस्वी और राबड़ी देवी के पास है। इसका मालिकाना हक ए.के. इपोसिस्टम्स के नाम है। इसकी कीमत कागजों पर 1.6 करो़ड़ रुपए दिखाई गई है, जबकि मार्केट वैल्यू 20 करोड़ रुपए हैं।
गौरतलब है कि मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ ईडी पहले से ही 8000 करोड़ के कालेधन के हेरफेर के मामले में जांच चल रही है। इसके साथ ही अब आयकर विभाग ने लालू परिवार पर शिकंजा कसते हुए नोटिस भेजा है। सीज की गई पहली संपत्ति यानि बिजवासन स्थित फार्महाउस जिस मिशेल कंपनी का है, वो फर्जी कपंनी बताई जा रही है। इस कंपनी के जरिए भारी मात्रा में कालेधन के लेन-देन का आरोप है।
Via AmarUjala

0 comments:
Post a Comment