आजादी के बाद से कश्मीर लगातार सुलग रहा है, बीच-बीच में इक्का-दुक्का दिनों के लिए शान्ति छाती भी है तो अलगाववादी व् आतंकवादी उसे बरकरार रहने नहीं देते. कश्मीर समस्या की जनक कांग्रेस पार्टी ने भी इस समस्या की आड़ में अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के अलावा कुछ नहीं किया. लेकिन अब खबर आ रही है कि मोदी सरकार कश्मीर समस्या के सामाधान के लिए धारा 370 ख़त्म करने का तरीका खोज लिया है.
रामनाथ कोविंद हटाएंगे धारा 370 ?
खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का तोड़ निकाल दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि सिर्फ 5 मिनट के अंदर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी जाएगी. स्वामी के मुताबिक़ राष्ट्रपति ऐसा कर सकते हैं और इसके लिए किसी की राय व् मंजूरी की भी आवश्यकता नहीं है, सिर्फ राष्ट्रपति विज्ञप्ति जारी कर इसे खत्म कर सकते हैं.
माना जा रहा है कि यदि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को जीत मिलती है, तो कश्मीर से धारा 370 हटाना आसान हो जाएगा. स्वामी ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि धारा 370 देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भूल का नतीजा है. जिसका परिणाम केवल कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरा देश भुगत रहा है. स्वामी ने दावा किया कि वो सिर्फ मौका तलाश रहे हैं और मौक़ा मिलते ही धारा 370 को पांच मिनट में खत्म करवा देंगे.
एक ही हैं हिन्दू और मुस्लिम !
सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर अपने तीखे तेवरों के साथ मीडिया की सुर्खियों में लौट आए हैं. देहरादून से उन्होंने राम मंदिर, बाबरी मस्जिद, धारा 370, तीन तलाक, सिविल कोड और पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रिश्तों जैसे कई अहम् मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी और वहां मौजूद पत्रकारों को हैरत में डाल दिया.
देहरादून में विश्व संवाद केंद्र ने नारद जयंती समारोह का आयोजन किया था, इसी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे डॉक्टर स्वामी ने कहा कि हिन्दू और मुस्लिम एक ही हैं, दोनों के पूर्वज हिन्दू ही थे और दोनों के डीएनए भी एक ही हैं. कमी केवल हिन्दू में है, यदि वह अपना स्टैण्ड क्लियर कर दे तो मुस्लिम भी उनके साथ आए जाएंगे.
इस न्यूज़ को अपने मित्रों के साथ शेयर करना न भूलें। आपकी सुविधा के लिए शेयर बटन्स नीचे दिए गए हैं।
हिंदी न्यूज़ से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें।
FB Page Link - http://ceesty.com/qZwecn

0 comments:
Post a Comment