Indian Army

सीआरपीएफ कैंप पर हमले की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर

उत्तरी-कश्‍मीर के बांदीपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर सुबह पर हमले की फिराक में आए 4 आतंकियों को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया.
आतंकवादी सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर कैंप पर फायरिंग करने लगे जिसके बाद सुरक्षाबलों ने फौरन मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. 6 बजकर 15 मिनट तक चले इस एनकाउंटर में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया.
बड़े फिदायीन हमले को किया नाकाम
सुरक्षा बल के जवानों की चौकसी के कारण संभवतः एक बड़े फिदायीन हमले को नाकाम कर दिया गया.
न्यूज 18 इंडिया की खबर के मुताबिक आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर बांदीपोरा के संभल में सीआरपीएफ के 45 बटालियन के कैंप में घुसना चाह रहे थे लेकिन तभी कुत्ते भौंकने लगे और सुरक्षा बल के जवानों को गड़बड़ी का अंदेशा हो गया.
आतंकियों से बरामद हुए राइफल और ग्रेनेड
आतंकियों के पास से चार एके-47 और बारह ग्रेनेड बरामद हुए हैं. फिलहाल सेना के जवान पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन चला रहे हैं. हालांकि अभी आतंकियों की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है.
सीआरपीएफ के डीजीपी एस पी वैद्य ने ट्ववीट कर इस हमले और इसके जवाब में सीआरपीएफ के ऑपरेशन की जानकारी दी.

45 Bn @crpfindia / @JmuKmrPolice killed 4 terrorists at Sumbal  who were attempting suicidal attack on CRPF camp.  🇮🇳
@crpfindia @JmuKmrPolice AKs and huge quantity of grenades recovered. I compliment the alertness of CRPF & J&K Policemen. pic.twitter.com/Uz6Zi6PpS4
View image on TwitterView image on Twitter
Via News18

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.