Bihar

राष्ट्रपति चुनाव : कांग्रेस के 6 और विधायक भाजपा के साथ जाने को तैयार


कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढती ही जा रही है, जहां एक तरफ कांग्रेस अपने पार्टी को नए सिरे से जोड़ने में लगी हुई है। वहीं पर पार्टी के ही नेता कांग्रेस का साथ छोड़ते चले जा रहे है और कांग्रेस पार्टी लगातार मुसीबतों से घिरती चली जा रही है। ऐसे में जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पार्टी की तरफ से मीरा कुमारी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को पार्टी को एक और झटका लग सकता है।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के ही नेता पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतर आये है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुर मिलते हुए रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देने की बात कही है। गौरतलब है कि विधायकों ने रामनाथ कोविंद के तरफ समर्थन का इशारा करते हुए विपक्ष को और मुश्किल में डाल दिया है।
बता दें कि इस विधायको में बारबीघा से विधायक सुदर्शन कुमार, भागलपुर से अजीत शर्मा, बेटिहा से मदन मोहन तिवारी, बिक्रम से सिद्धार्थ, बहादुरगंज से तौसीफ आलम और कस्बा से आफाक आलम ने हाल ही में जेडीयू नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मीरा कुमारी के खिलाफ खुलकर नीतीश कुमार का समर्थन देने की बात कही है। तमाम पार्टीयों ने यह ऐलान कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन में करेगी। वहीं, बिहार कांग्रेस के मुखिया और वर्तमान शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम सब का एकमत हैं। कांग्रेस ने इन खबरों को सीरे से ख़ारिज कर दिया है लेकिन जब से इन विधायकों का मामला सामने आया है पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एक्शन में दिखाई दिए है। वहीं मीरा कुमार का कहना है कि मैं इन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकती हूं, मैंने इस तरह की कोई खबर नहीं सुनी है।
Via Sudarshan News

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.