Chandauli

चंदौली में खुल सकता है भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का कैम्पस

नक्सल प्रभावित जनपद के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए नई खुशखबरी आ रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बाबा भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय का कैम्पस जिले के पं. कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय परिसर में खुल सकता है।
जनपद में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का कैम्पस खुलने से उच्च शिक्षण व्यवस्था का उचित प्रबंध उपलब्ध हो सकेगा। जनपद में बाबा भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय का कैम्पस खोलने की कवायद शुरू हो गयी, जिसके तहत जिलाधिकारी हेमंत कुमार जनपद के कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय में मौजूद सुविधाओं का जायजा लेंगे और और सब कुछ ठीक रहा तो कैम्पस के लिए सिफारिश करेंगे।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.