Highcourt Judge

कोयंबटूर : जस्टिस सीएस कर्णन गिरफ्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा कि उन्हें बंगाल सीआईडी ने गिरफ्तार किया है.
जस्टिस कर्णन ने 20 जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. कर्णन पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का आरोप लगा था. बताया जा रहा कि उन्हें कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया है. जस्टिस कर्णन 9 मई से लापता चल रहे थे.
जस्टिस कर्णन का विवादों से गहरा नाता रहा है. कोलकाता हाईकोर्ट में पदस्त जस्टिस कर्णन को मार्च 2009 में मद्रास हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था. इसके बाद वह लगातार जजों और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपने अलग-अलग बयानों की वजह से खबरों में बने रहे. 2011 में उन्होंने आरोप लगाए थे कि उनके (कर्णन के) दलित होने की वजह से उन्हें दूसरे जजों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है.

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.