Bihar

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में छेड़छाड़ , वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी ठंढ़ा भी नहीं पड़ा कि इधर पड़ोसी राज्य बिहर से भी एक छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश की व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। दरअसल यूपी रामपुर में पिछले दिनों 10 से ज्यादा लड़कों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आवारा लड़के अपने परिवार के साथ जा रही लड़की के साथ बुरी तरह से छेड़छेड़ करते देखे गए, हालांकि वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।लेकिन इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ मनचले पहले छात्रा के दोस्त की पिटाई करते हैं, फिर छात्रा के साथ छेड़खानी भी करते हैं। इस वीडयो को लेकर मीडिया में खबर है कि यह मुजफ्फरपुर के सीतामढ़ी रेल खंड के बूढी गंडक नदी पर बने रेलवे पुल का है।इस वीडियो में आप देख सकते है कि छात्रा अपने एक दोस्‍त के साथ रेलवे पुल पर है। इसी बीच मनचलों का एक गैंग वहां आता है, और छात्रा के दोस्त की पिटाई करने के बाद छात्रा के साथ छेड़खानी करता है और काफी देर तक मनचले दोनों को पुल पर डराते धमकाते भी दिख रहे हैं।
इस दौरान लड़की मनचलों के बार-बार माफी मांगती है, लेकिन इन मनचले को दया नहीं आती है, इस बीच ये लोग इन दोनों को पुल से निंचे फेंकने की धमकी भी दे रहा है। खबरों के अनुसार मनचलों के इस गैंग का एक सदस्य इसी पूरी घटना को कैमरे में कैद कर रहा होता है, जिसे घटना के बाद इंटरनेट पर डाल कर वायरल भी कर दिया।
बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था को अंगूठा दिखाते हुए मनचलों ने जिस घटना को अंजाम दिया है, उसे कतई मांफ नहीं किया जाना चाहिए, हालांकि ऐसी घटनाओं के लिए पुलिस और सरकार की व्यवस्थाओं से ज्यादा जिम्मेवार आरोपियों के संस्कार है, नहीं तो क्या किसी की इंसानिय इस हद तक मर सकती है, की वह पुलिस की गैरमौजूदगी में किसी लड़की के साथ कुछ भी कर सकता है। बहरहाल इस घटना के बाद अब देखना है कि सरकार इस पूरे मामले को कितनी गंभिरता से लेती है।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.