Bhagalpur

प्राचार्य ने अपनी नाबालिग नौकरानी से की घिनौनी हरकत…


मधेपुरा जिले में एक प्राचार्य ने अकेली पाकर अपनी नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म किया. घर से भागी नौकरानी पुलिस थाने पहुंची और एफआइआर कराया। प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है. घर में कोई नहीं था तो इसका फायदा उठाकर एक प्राचार्य ने अपनी 13 वर्षीया नाबालिग नौकरानी को अपनी हवस का शिकार बनाया.
उसने रात में नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया. सुबह होते ही नौकरानी किसी तरह घर से निकलकर थाने पहुंची और प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कराया.घटना मधेपुरा जिले के वार्ड संख्या दो स्थित नवटोलिया मोहल्ला में सेंट पीटर्स स्कूल के प्राचार्य टी. मैथ्यू पर एक 13 वर्षीया नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
पीडि़ता ने महिला थानाध्यक्ष के समक्ष कहा कि वह पांच साल पहले झारखंड से मधेपुरा आई थी.यहां वह टी. मैथ्यू के घर पर रहकर घर का काम करती थी। दो दिन पूर्व प्राचार्य की पत्नी केरल चली गई. इसका फायदा उठाकर प्राचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग ने किसी तरह थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी.
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीडि़ता के बयान पर प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म के आरोप में उसे जेल भेजा जा रहा है. पीडि़ता को अल्पावास गृह भेज दिया गया है.वहीं आरोपी प्राचार्य टी मैथ्यू ने बताया वे पत्नी को लेकर बाहर गए हुए थे। लौटने पर नौकरानी को एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। लड़के को उन्होंने डांटकर भगा दिया। इस कारण नौकरानी ने उनपर ही आरोप लगा दिया.
Via DBN

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.