National

एनडीए के तरफ से रामनाथ कोविंद होंगे राष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार

राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए आखिर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया गया जिसमें सत्तारूढ़ एनडीए के बाकी दलों ने भी अपनी सहमति जाहिर कर दी। रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की।
अमित शाह ने बताया कि पार्टी की ओर से इस संबंध में सहयोगी दलों के साथ ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और कई बड़े नेताओं से बात की गई है। अमित शाह ने बताया कि 23 तारीख को रामनाथ कोविंद की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया जाएगा।
Via AmarUjala

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.