जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट यानी JKLF के प्रमुख और अलगाववादी नेता यासीन मलिक को पुलिस ने उनके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस को इनपुट्स मिली की यासीन मलिक रंगरेथ में युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शन करने वाले हैं। गुरुवार को सशस्त्र सीमा बल की तरफ से फायरिंग में रंगरेथ में नसीर अहमद की मौत हो गई थी |नसीर अहमद नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा जिले के असतेंगो गांव का रहने वाला था। दरअसल प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी कर रहे थे। सुरक्षाबलों की तरफ से पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने पर सुरक्षाबलों को मजबूरी में फायरिंग करनी पड़ी जिसमें गोली जाकर नसीर अहमद के सीने में लगी। इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद हालात को काबू में रखने के लिए घाटी में इंटरनेट सेवा बैन लगा दिया गया है। पिछले दिनों बांदीपोरा में छात्र आदिल की मौत के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था। रंगरेथ समेत तमाम जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

0 comments:
Post a Comment