Crime

बड़ा खुलासा : ISI करा रही थी भारतीय टेलिकॉम नेटवर्क हैक

पाकिस्तान इंटेलिजेंस एजेंसी (आईएसआई) ने भारतीय टेलिकॉम नेटवर्क में घुसपैठ करने की कोशिश की है. संवेदनशील सैन्य सूचनाओं को लेने के लिए आईएसआई ने वॉइस ओवर इंटरनल प्रोटोकॉल (वीओआईपी) बेस्ड एक्सचेंज का प्रयोग किया है.
महाराष्ट्र एटीएस और टेलिकॉम डिपार्टमेंट की जॉइंट टीम ने शुक्रवार को लातूर जिले से इस तरह के दो गैरकानूनी एक्सचेंज का खुलासा किया है. बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक गैरकानूनी टेलिकॉम एक्सचेंज पर यह चौथी छापेमारी है.
तीन जगह पहले भी कर चुका है साजिश
इससे पहले दिल्ली, हैदराबाद और भोपाल में आईएसआई ने मास्क कॉल का प्रयोग किया था. सूत्रों के अनुसार, इन एक्सचेंज का भी आतंकी संगठन आसानी से प्रयोग कर सकते हैं.
जम्मू कश्मीर मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट से मिला था इंटेलिजेंस इनपुट
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पुलिस को जम्मू कश्मीर मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट से इंटेलिजेंस इनपुट मिला था. इसके बाद महाराष्ट्र एटीएस, लातूर पुलिस और टेलीकॉम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने एक जॉइंट टीम के साथ प्रकाशनगर स्थित एक घर पर छापेमारी की. इस दौरान 96 सिम, एक कंप्यूटर, एक सीपीयू और कॉल ट्रांसफॉर्म करने वाली तीन मशीनें बरामद हुई. इसे एक 33 साल का शख्स पिछले छह महीने से ऑपरेट कर रहा था.
Via News18

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.