Hyderabad

हैदराबाद : ISIS से जुड़ा युवक गिरफ्तार, फोन पर किया जा रहा था ब्रेनवॉश !

हैदराबाद में पुलिस ने ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो आईएसआईएस जैसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से न सिर्फ हमदर्दी रखता है, बल्कि आईएसआईएस से प्रभावित अन्य लोगों के संपर्क में भी था।
हैदराबाद पुलिस ने इस 22 साल के 'आईएसआईएस से सहानुभूति' रखने वाले युवक को भरत नगर से गिरफ्तार किया है। उसपर आईएसआईएस से जुड़े लोगों से सपंर्क रखने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि वो आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने के लिए मोबाइल फोन के साथ ही सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस को शक है कि युवक का ब्रेनवॉश किया गया है। गौरतलब है कि आईएसआईएस जैसे दुर्दांत आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए कई भारतीय युवा भी देश छोड़कर भाग चुके हैं। पर अधिकांश मामलों में युवकों को पुलिस ने आईएसआईएस से जुड़ने से पहले ही धर लिया है। पिछले दिनों आईएसआईएस के लिए लड़ने गए कई भारतीय युवकों की भी मौत की खबरें आ चुकी हैं।
Via AmarUjala

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.