विजय कुमार के खेत में बिजली का खंभा खड़ा था, जो बारिश के कारण झुक गया था। इस वजह से खेत में हल चलाने और सिंचाई करने में परेशानी होती थी।
किसान ने कई बार खंभा हटाने के लिए गुलबर्ग इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी(GESCOM) से गुजारिश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान किसान ने आखिरकार बुधवार को पीएम मोदी को ट्वीट कर दिया। पीएम को ट्वीट किए जाने के बाद GESCOM हरकत में आया और 24 घंटे के भीतर खंभे को खेत से हटा दिया गया। गुरुवार को उनके खेत से खंभे को हटा दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि विजय कुमार का यह पहला ट्वीट था और पीएम मोदी की ओर से बगैर कोई जवाब पहुंचे विजय कुमार का काम हो गया।
Via NavBharat
@narendramodi Respected Sir, Kindly help us on this issue. We tried our level best but there is no response from their end.




0 comments:
Post a Comment