Canada

कनाडा के पीएम हुए हिंदुत्व के कायल , चर्च को छोड़ मंदिर में किया ये अनोखा काम

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जब स्वामीनारायण मंदिर के 10वें स्थापना दिवस पर आए तो नजारा एकदम अलग था. ट्रूडो कुर्ता-पायजामा पहनकर मंदिर आए थे. उन्होंने मंदिर में पूजा भी की. बीएपीएस स्वामी नारायण मंदिर में ट्रूडो ने पूजा अर्चना के साथ मूर्ति पर जल भी चढ़ाया.
मंदिर में ट्रूडो  के साथ भारतीय विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता और कनाडा में भारत के एंबेसडर विकास स्वरूप भी मौजूद थे. जस्टिन ट्रूडो इस मौके पर किसी भारतीय की तरह नजर आ रहे थे. उन्होंने इस मौके की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं.
ट्वीट में जस्टिन ट्रूडो ने लिखा है, 'बीएपीएस मंदिर वास्तुशिल्प का एक अद्भूत नमूना ही नहीं वास्तव में एक सामुदायिक जगह है. 10वीं सालगिरह मुबारक हो!'
The BAPS Mandir is more than an architectural masterpiece – It’s truly a place for community. Happy 10th anniversary! #bapstoronto10 pic.twitter.com/kh5S1T3oIE
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) July 23, 2017
Prime Minister Justin Trudeau celebrates the 10th Anniversary of the BAPS Shri Swaminarayan Mandir in Toronto today. pic.twitter.com/RAVO7F5yBV
— CanadianPM (@CanadianPM) July 23, 2017
यहां के मेयर जॉन टोरी ने कहा, 'हम उनका सत्कार पाकर गदगद हैं. दुनिया और टोरंटो स्थित यह संस्था BAPS के जरिए मानवीय, दान और समाज को बनाने के काम में जुटी है. उनके योगदान ने टोरंटो को समृद्ध बनाया है.'

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.