Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी को अब तोहफे में फूलों का गुलदस्ता देने पर रोक ! …जानिए ऐसा क्यों 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में गुलदस्ता भेंट करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, पीएम मोदी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देने की बजाय खादी के रुमाल में रखा एक फूल दे दिया तो बेहतर होगा।

इसके अलावा पीएम मोदी को किताब भी गिफ्ट में दी जा सकती है। किताब से ज्यादा गुणकारी कुछ नहीं हो सकता, किताब पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है। वहीं, गृंह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक लेटर भेजा है, जिसमें लिखा है कि किसी भी राज्य के दौरे पर प्रधानमंत्री के स्वागत में फूलों का गुलदस्ता भेंट में न दिया जाए।

इससे अच्छा है कि उन्हें सिर्फ एक फूल ही दे दिया जाए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शुभकामनास्वरूप पुष्प गुच्छ देने के बजाय पुस्तक भेंट करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि पढ़ने से ज्यादा आनंद किसी और काम में नहीं आता और ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.