अब नया मामला आया है कोलकाता का . यहाँ के क्वेस्ट मॉल में शनिवार को एक व्यक्ति को अंदर जाने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया गया क्योंकि उसने पारम्परिक रूप से हिन्दुओं के वैदिक कालीन वस्त्र ‘धोती” पहन रखी थी .. आशीष अविकुंतक नाम के इस पीड़ित को साफ़ तौर पर कहा गया की यहाँ का नियम है जो धोती पहन कर आये उसको अंदर नहीं जाने दिया जाएगा .. जब आशीष ने इसका विरोध किया तो उसके साथ वहां के सुरक्षा कर्मचारी सख्ती से पेश आने लगे ..सुरक्षा कर्मचारियों का कहना था की उन्हें ऊपर से निर्देश हैं की धोती पहने व्यक्ति को अंदर ना घुसने देने का क्योंकि उस से वहां की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है .
यहाँ ध्यान देने योग्य ये भी है की आशीष जो हिन्दू मान्यताओं को मानता था उसको मॉल में इंट्री तब मिली जब उसने वहां के कर्मचारियों को अंग्रेजी में बोल कर दिखाया .. आशीष ने अपनी इस पीड़ा को फेसबुक पर व्यक्त किया . आशीष की मित्र और बंगाल की फिल्मों की अभिनेत्री देबलीना का कहना है की ये तो सरसर अन्याय है .. किसी की जीवन शैली और परिधानों के आधार पर उसके साथ भेदभाव कैसे किया जा सकता है ..
इस घटना के बाद आप सब को भी ध्यान देने योग्य है की यदि आप बंगाल की यात्रा पर हैं तो हिन्दू के पारम्परिक परिधानों से परहेज करिये क्योंकि वहां धीरे धीरे उन वस्त्रों और पहनावे पर भी कार्यवाही हो रही है जो हमारी पारम्परिक संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं . ऐसी घटनाओं के बाद अब सुदर्शन न्यूज का सवाल पुख्ता होता जा रहा है की क्या बंगाल सच में निकल पड़ा है बंगलादेश बनने की राह पर ?
0 comments:
Post a Comment