Ajit Dobhal

आतंकवादियों के बुरे दिन शुरू : अजित डोभाल के करीबी को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाने की तैयारी में मोदी सरकार !

जम्‍मू कश्‍मीर पर बेहद आक्रामक रूख अपनाने के पूरे मूड में आ चुकी केंद्र सरकार ने अब वहां के राज्यपाल के रिटायर होने के बाद नए राज्यपाल के तौर पर श्री राजीव महर्षि की नियुकित का प्लान बना रही है . अशांत कश्मीर को शांत करने के लिए हर हथकंडे अपना रही केंद्र सरकार ने इस बार जो राज्‍यपाल नियुक करने का मन बनाया है वो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व् जेम्स बांड माने जाने वाले श्री अजीत डोभाल जी के काफी करीबियो में से माने जाते हैं और अपनी सख्त शासकीय छवि के लिए प्रसिद्द हैं … कश्मीर की वर्तमान स्थित को सुधारने में उनका अहम योगदान हो सकता है .यह नयी नियुक्ति वर्तमान राज्यपाल एन एन वोहरा के नजदीक समय में आ रहे रिटायरमेंट के बाद लगभग अवश्यम्भावी है . श्री महर्षि कश्‍मीर के हालातों पर बिना उस पद के ही नजर बनाए हुए हैं . उनकी सख्त फैसले लेने की छवि के चलते ही नरेंद्र मोदी सरकार की पहली पसंद के रूप में उन्हें देखा जा रहा है . आतंकी बुरहान वाणी के एनकाऊंटर के बाद कश्मीर के हालत सामान्य करने के लिए जितनी भी उच्चस्तरीय मीटिंग हुयी है उसमे लगभग सब में श्री राजीव महर्षि जी मौजूद थे और उनके कई सुझावों पर विचार के सुखद परिणाम भी आये हैं …

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.