उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मथुरा पुलिस के सहयोग से 2 आभूषण कारोबारियों की हत्या एवं लूट की घटना का खुलासा करते हुए सुबह कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले से जुड़ा जो बड़ा खुलासा हुआ है उसके मुताबिक रंगा-बिल्ला नाम का गिरोह इस कांड के पीछे था| सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस और रंगा-बिल्ला गैंग के साथ 1:30 घंटे मुठभेड़ चली जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है | आपको बता दें कि 15 मई की देर शाम मथुरा शहर के कोतवाली इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने हौली गेट चौकी क्षेत्र में एक ज्वेलर की दूकान में हमला किया था जिसमें इन बदमाशों ने सर्राफा कारोबारियों की हत्या कर लाखों की नगदी और जेवरात लूट लिए थे। इस घटना के दौरान तीन कारोबारी घायल हुए थे। वहीँ जब आरोपी घटनास्थल से गायब हो गए और पुलिस की पकड़ में नहीं आये तो इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस पुलिस महानिदेशक और उसकी टीम को मथुरा भेजा जिसपर उन्हें पूरा भरोसा था कि वे जल्द से जल्द आरोपियों को ढूंढ निकालेंगे और उन्हें गिरफ्त में ले लेंगे| हाल ही में ये मामला विपक्ष ने विधानसभा सत्र के पहले ही दिन उठाया था, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि आरोपी ज़रूर पकड़े जाएंगे|मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में चेतवानी देते हुए अफसरों को हिदायत दी थी कि आरोपियों को तीन दिन के अन्दर पकड़ा जाये| इस केस के लिए मथुरा के डीजीपी खुद मथुरा गए थे और उन्होंने केस का फॉलोअप भी लिया था जिस दौरान पांच पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड भी कर दिया गया है|
0 comments:
Post a Comment