BJP

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ़्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी चर्चा में हैं. दरअसल इस बार बीजेपी के एक नेता पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है. इस मामले में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी (एससी मोर्चा) नीरज शाक्य समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश साइबर सेल को शिकायत मिली थी कि भोपाल में ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक गैंग ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग के जरिए लड़कियां सप्लाई कर रहा है.
रैकेट में शामिल लोग शहर के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी की अशोका सोसायटी से यह रैकेट चला रहे थे. पुलिस ने शुक्रवार को वहां छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया. इस रैकेट का सरगना सुभाष नाम का शख्स फरार है. वहीं गिरफ्त में आया एक शख्स नीरज शाक्य बीजेपी का प्रदेश मीडिया प्रभारी (एससी मोर्चा) है.
Via Khabar UP

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.