Britain

मैनचेस्टर में बड़ा आतंकवादी हमला

ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान बम धमाकों ने दहशत मचा दी. दो बम धमाकों में 22 लोगों की मौत की खबर है. जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्रिटिश पुलिस आतंकी हमला मान रही है.धमाकों के बाद मैनचेस्टर शहर की नाकेबंदी कर दी गई है.
ये धमाके मैनचेस्टर एरेना में मशहूर पॉप गायिका एरियाना ग्रैंडे के कंसर्ट के दौरान हुए. सोमवार रात यहां कंसर्ट चल रहा था. पुलिस के मुताबिक रात 10.35 बजे उन्हें धमाकों की कॉल मिली.
कंसर्ट में शामिल होने के लिए बड़ी तादात में लोग आए थे. इसी दौरान वहां धमाकों की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. ब्लास्ट के फौरन बाद एरेना को खाली करवा लिया गया.
ग्रैंडे के प्रवक्ता ने बताया है कि वो सुरक्षित हैं. ब्लास्ट के बाद मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन से गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट एरेना की टिकट खिड़की के पास हुआ.
धमाकों के बाद मैनचेस्टर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'मैनचेस्टर एरेना में धमाके की खबर के बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हैं. कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.ब्रिटेन मीडिया के मुताबिक ब्लास्ट के पीछे आत्मघाती हमलावर का हाथ हो सकता है. मैनचेस्टर पुलिस ने शहर के कैथेड्रल गार्डन में भी एक बम को निष्क्रिय करने का दावा किया है. कहा जा रहा है कि मैनचेस्टर एरेना से भी एक और जिंदा बम मिला है.
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थैरेसा ने हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस हमले को आतंकी हमले समझकर डील किया जा रहा है.
22 साल के एक चश्मदीद ने बीबीसी को बताया, 'सभी चिल्ला रहे थे और भाग रहे थे. लोगों को कोट और फोन फर्श पर पड़े थे. लोग सबकुछ छोड़कर भागने लगे थे. कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि उन्होंने ख़ून देखा है जबकि अन्य कह रहे थे कि ये सिर्फ़ गुब्बारों के फटने की आवाज़ थी या कोई स्पीकर फट गया था.'
ब्रिटेन पहले भी कई बार आतंकी हमलों का शिकार हो चुका है. हालांकि अभी तक इस धमाके की वजह की पुष्टि होना बाकी है.

पिछले 10 साल में यूरोप के अलग-अलग देशों में हुए 7 बड़े आतंकी हमले

1.  7 जुलाई 2007: इंग्लैंड की राजधानी लंदन में चार अलग-अलग धमाके हुए. यह आत्मघाती हमला था जिसमें 52 लोग मारे गए और करीब 700 लोग घायल हुए.

2. 18 जुलाई, 2012: बुल्गारिया के बुरगास हवाई अड्डे के पास इस्राइली पर्यटकों के बस पर आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें आठ लोग मारे गए जबकि 30 लोग घायल हुए थे.

3. 11 मार्च 2014: स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आतंकियों ने कई ट्रेनों में सीरियल बम धमाके किए. इस हमले में 191 लोग मारे गए थे जबकि 1800 से ऊपर लोग घायल हुए थे.

4. 7 जनवरी, 2015: फ्रांस की मशहूर व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो पर आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें 17 लोग मारे गए जिनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे. उस समय कहा गया था कि हमलावर मैगजीन में छपे पैगंबर मुहम्मद के कार्टून से नाराज थे. पत्रिका काफी समय अपने कथित 'इस्लाम विरोधी' कंटेंट की वजह से कट्टरपंथियों के निशाने पर थी. इस हमले में पत्रिका के एडिटर सहित नौ पत्रकारों की भी मौत हुई थी.
Via JantaJanardan

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.