Indian Army

सेना का पाकिस्तानी पोस्ट पर बड़ा हमला , कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गये

भारतीय सेना के मेजर जनरल अशोक नरूला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आतंकियों की घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर बेहद कड़ी कार्रवाई की गई है। नरूला ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना अपनी चौकियों और बंकरों की मदद से आतंकियों की मदद करता रहा है। भारत ने नौशेरा में जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पोस्ट को नष्ट कर दिया है।'
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी की इस गोलाबारी से भारत के गांवों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। नरूला ने बताया कि सेना ने पाकिस्तान के बंकर की तबाही का पूरा विडियो बनाया है। यह विडियो 30 सेकंड का है।नरूला ने कहा कि पड़ोसी मुल्क सीमा पर घुसपैठ रोके। उन्होंने कहा, 'हमने हाल में नौशेरा में जो कार्रवाई की है वह घुसपैठियों के खिलाफ ही थी। यह कार्रवाई हमारी आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा है।' उन्होंने कहा, 'हम कश्मीर में अमन और शांति चाहते हैं। हम इसके लिए सीमा पर घुसपैठ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आतंकियों की संख्या कम से कम हो और राज्य के युवा गलत राह पर न चलें। हम आतंकियों को रोकने के लिए सीमा पर इस तरह की कार्रवाई करते रहते हैं।'

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.