News Today

‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' के लिए सचिन को मिल रही हैं शुभकामनाएं

भारत रत्न की आने वाली फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और इन दिनों तमाम सितारें उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' सचिन की बायोपिक है लेकिन इसमें सचिन की जगह कोई फिल्मी हीरो नहीं बल्कि सचिन खुद नजर आएंगे. सचिन के परिवार के कई सदस्य मां, पत्नी, भाई के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी फिल्म में नजर आएंगे.वरुण धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश डालते हुए लिखा, ‘‘सचिन आप बचपन से मेरे हीरो एवं प्ररेणा रहे हैं. आपकी फिल्म देखने को उत्साहित हूं.' सोनम कपूर ने भी एक वीडियो संदेश में सचिन को बधाई दी और साथ ही लिखा, ‘‘उत्कृष्टता की ओर जाने के लिए प्रेरित करने की खातिर शुक्रिया. आपको मेरी शुभकामनाएं.' इससे पहले अभिनेता आमिर खान भी ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर सचिन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे चुके हैं.
Via PrabhatKhabar

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.