जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली-जनसुनवाई (आईजीआरएस) के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया मुख्यमंत्री लंबित संदर्भ, जिलाधिकारी लंबित संदर्भ, पुलिस अधीक्षक, आन लाइन, पीजी पोर्टल, सीएससी, तहसील दिवस लंबित संदर्भों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करें। वहीं आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा आईजीआरएस पोर्टल को एक दिन में दो बार खोलें। जनसुनवाई की समीक्षा में समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने और बिना अवकाश लिए मुख्यालय छोड़ने पर एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। अधिकारियों को चेताया प्रत्येक दशा में जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लें और त्वरित निस्तारण का प्रयास करें। ताकि फरियादियों की समस्या का हल हो सके।
जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा आमतौर देखा जा रहा कि शिकायती पत्रों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं डीएम ने अधिकारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डा.अभय श्रीवास्ताव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी केके सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Via ChandauliSamachar

0 comments:
Post a Comment