Om Prakash Rajbhar

योगी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने की आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत

चंदौली जिले में आए प्रदेश के केबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा मनुष्य जीवन में पशु पालन व पौधरोपण बहुत जरूरी है। ये दोनों मनुष्य ही नहीं सभी प्राणियों के जीने के आधार हैं। इसीलिए पहले के लोग गऊ पालन व वृक्ष पालन पर अधिक ध्यान देते थे। इसी से दूध दही की नदियां बहती थीं। इसलिए सरकार इन दोनों पर अधिक ध्यान दे रही है।
साथ ही ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आर्थिक गणना के आधार पर गरीबों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। इंटरमीडिएट तक कि शिक्षा मुफ्त कराने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। ताकि गरीब व अमीर के बीच की खाई को पाटा जा सके।
ओमप्रकाश राजभर रविवार को रेवसा गांव में शारदा गौ संवर्धन केंद्र की ओर से आयोजित गौ पूजन व वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा आज भाजपा से सुभासपा का गठबंधन समाज से गरीबी को दूर भगाने के लिए किया गया है। समाज के लोगों ने जो सहयोग हमें दिया है। उसको ब्याज के साथ वापस किया जाएगा। किसानों की समस्याओ को देखते हुए पहली बैठक में ही कर्ज माफ करने का काम किया गया। वहीं किसानों को फसल को बेचने के लिए अब समितियों का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी माटी पर सम्मान होना जीवन का एक अछ्वुत पल होता है। अपनी माटी को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान पमपम राय, रामप्यारे सिंह, कार्तिक सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे।
यहां से इमिलिया ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में मंत्री का सम्मान हुआ। इस दौरान श्री राजभर ने 1600 मी. मुख्य मार्ग से लगायत ब्रह्म बाबा मंदिर तक पक्का रास्ता, बिजली व शौचालय बनाने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व अतिथियों को गीता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
वहीं विधायक सुशील सिंह ने कहा गांवों के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। ताकि गांवों को विकास से जोड़कर प्रदेश को सशक्त किया जा सके। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह दीपू, गनपत राय, अजय सिंह राजपूत, संदीप फौजी, आनंद सिंह, अरविंद, सीमा, महेन्द्र राजभर, कौशल, डा. जयकुमार सिंह, सुनील सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, पवन सिंह, डा. अलखनारायण राय आदि मौजूद थे।
Via ChandauliSamachar

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.