Amazing Facts

टूथपेस्ट पर अंकित विभिन्न रंगों की धारियों का मतलब जानते हैं ?

क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि जो टूथपेस्ट हम प्रतिदिन इस्तेमाल करते है उसमे केमिकल है या नहीं. अधिकतर टूथपेस्ट में निचे की तरफ किसी न किसी रंग की धारियां होती है ये धारियां किस बात की सूचक हैं. इस लेख को पढ़ने के बाद आप इस बात को अवश्य जान जाएंगे -
प्रतिदिन उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग टूथपेस्ट के ट्यूबों पर काला, लाल, नीला और हरे रंगों में से किसी एक रंग की धारी अवश्य होती है. अधिकतर टूथपेस्ट के ट्यूब पर अंकित ये धारियां एक सिंबल की तरह काम करती है और इनका मतलब भी अलग-अलग होता है.
काले रंग का मतलब है – पूरी तरह से केमिकल युक्त टूथपेस्ट
नीले रंग का मतलब है – प्राकृतिक (नेचुरल) + दवा (मेडिसिन) युक्त
लाल रंग का मतलब है – प्राकृतिक (नेचुरल) + केमिकल युक्त
हरे रंग का मतलब है – पूरी तरह से प्राकृतिक (नेचुरल)
इसके अलावा यह भी जानना जरूरी है कि कौन-कौन से केमिकल सभी टूथपेस्ट में मौजूद होते है . सभी टूथपेस्ट में पाए जाने वाले केमिकल निम्न हैं -
फ्लोराइड
अब्रेसिव्स (Abrasives)
डीटरजेंट
सोर्बिटोल
ट्राईक्लोसन (Tric.osan) & पर ऑक्साइड
बेकिंग सोडा-
पोटैशियम नाइट्रेट
कैल्शियम, डाई कैल्शियम फॉस्फेट आदि
इसके अलावा प्रत्येक टूथपेस्ट में कई प्रकार के रंग और फ्लेवर्स भी होते है.
इन केमिकलों से क्या-क्या बीमारियाँ हो सकती है ? अधिकतर टूथपेस्ट में डाई कैल्शियम फॉस्फेट  होता है जो कि जानवरों की हड्डियों के चूर्ण से बनता है और इसके साथ इनमें फ्लोराइड भी मिला दिया जाता है, जिसके कारण वह टूथपेस्ट बहुत हानिकारक होता है. जिस टूथपेस्ट में डाई कैल्शियम फॉस्फेट की मात्रा 1000 ppm से ज्यादा हो तो वह टूथ पेस्ट जहरीला होता है और इससे “फ्लोरोसिस” नामक बीमारी होती है .
– ट्राईक्लोसन केमिकल से थाईरॉयड , हृदय की समस्या और कैंसर जैसे रोग हो सकते हैं.
– सोडियम लॉरियल सल्फेट की मदद से टूथपेस्ट में झाग बनते हैं, इससे भी कैंसर  होने की संभावना होती है.
– सोडियम सल्फेट से मुँह का अल्सर, त्वचा में जलन और हार्मोन के असंतुलन की समस्या हो सकती है.
– सोर्बिटोल का प्रयोग टूथपेस्ट को मीठा बनाने में किया जाता है, परन्तु इससे शरीर में दस्त, अपच, गैस और सूजन पैदा हो सकती है.
– एस्पार्टेम (कृत्रिम चीनी) की वजह से मोटापे और मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है, जबकि ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी भी हो सकती है.
अतः अगली बार आप जब भी टूथपेस्ट खरीदने जाएं तो उसके ट्यूब पर अंकित रंगीन धारी को अवश्य देखें और यह सुनिश्चित कर लें कि आप जिस टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं वह आपके शरीर के लिए हानिकारक नहीं हैं

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.