Chandauli

चंदौली : गंदगी पर DRM से भिड़ीं भाजपा विधायक , वायरल हुआ विडियो

चंदौली जिले की मुगलसराय सीट से भाजपा विधायक साधना सिंह ने सोमवार की शाम पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ यूरोपियन कालोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कालोनी के इर्द-गिर्द झाड़ झंखाड़ व गंदगी दिखाई पड़ी। गंदगी देख डीआरएम को फोन लगाया पर वे वहां नहीं आए। वे झाड़ झंखाड़ उखाड़कर सीधे मंडल कार्यालय पहुंची। वहां नीचे गेट पर रुककर डीआरएम को बुलाने लगीं |सूचना के काफी देर बाद डीआरएम जब आए तो उन लोगों ने झाड़ झंखाड़ दिखाया। इसके बाद कुछ नेताओं से डीआरएम की नोकझोंक भी हुई और डीआरएम वहां से चले गए।विधायक ने कहा केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हाथ में झाड़ू लेकर सफाई कर रहे हैं लेकिन इस अभियान का कोई असर मुगलसराय रेल मंडल में नहीं देखने को मिल रहा है। यहां के डीआरएम सरकार के स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।कालोनियों में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, बड़े बड़े झाड़ झंखाड़ उगे हैं। इसे दिखाने के लिए जब उन्हें बुलाया गया तो वे नहीं आएं। जब झाड़ झंखाड़ दिखाने के लिए सब लोग उनके कार्यालय तक आए तो भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उलझ गए।
Via ChandauliSamachar

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.