ये महज एक संयोग है कि जहां देश के कई शिक्षा बोर्ड डिजिटल और पारदर्शी बनते जा रहे वहीँ उत्तर प्रदेश राज्य के माध्यमिक शिक्षा परिषद् का रवैया काफी लापरवाही भरा है | आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद् , उत्तर प्रदेश , इलाहाबाद के वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in पे आजतक जिलों के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की लिस्ट अपलोड नहीं हुई है , जिसका सबसे बड़ा खामियाजा छात्रो को भुगतना पड़ता है | दरसल मान्यता प्राप्त विद्यालयों कि लिस्ट न होने के वजह से छात्र जानकारी के अभाव में या तो किसी ऐसे विद्यालय में जाते हैं जिनके पास खुद कि मान्यता नहीं किन्तु दुसरे मान्यता प्राप्त विद्यालयों से सेटिंग करके एडमिशन लेते हैं या फिर छात्र शिक्षा माफियाओं के भरोसे एडमिशन के लिए बैठे रहते हैं | इस पूरी प्रक्रिया में शिक्षा माफिया या दलाल बच्चो के पास मान्यता प्राप्त विद्यालयों कि सूचि न होने का पूरा फायदा उठाते हैं और उनसे मनमानी फीस भी वसूलते हैं | इस सम्बन्ध में बोर्ड के एक अधिकारी से संपर्क करने कि कोशिश कि गयी तो उन्होंने न तो कॉल का कोई जवाब दिया न Whatsapp सन्देश का कोई जवाब दिया | अब सवाल ये उठता है कि जब अन्य बोर्ड अपने हर मान्यता प्राप्त विद्यालयों कि सूची ऑनलाइन प्रदान करते हैं फिर UP Board इस मामले में इतना सुस्त क्यों है ?
Home / UP /
UP Board
/ गड़बड़झाला : UP बोर्ड के वेबसाइट पर नही है मान्यता प्राप्त कॉलेजों की लिस्ट , एडमिशन के लिए दलालों के भरोसे हैं छात्र
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment