Election Commission

EVM हैक : चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार नहीं कर पायी पार्टियाँ

ईवीएम से छेड़छाड़ करके दिखाने के चुनाव आयोग की चुनौती पर अभी तक किसी भी राजनीतिक दल का आवेदन नहीं पहुंचा है. आवेदन करने का आज आखिरी दिन है और अभी तक कोई भी राजनीतिक दल ने आवेदन नहीं किया है.
दरअसल हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद तमाम विपक्षी दलों ने ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने तो विधानसभा में ईवीएम से छेड़खानी करने का लाइव डेमो तक दे दिया था.
जिसके बाद चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक कर उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश की थी कि ईवीएम को हैक करना नामुमकिन है. बात ना बनने पर आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों को ईवीएम हैक करने की खुली चुनौती दी थी. इसके लिए आयोग ने पार्टियों से कहा कि हम आपको दो दिन ईवीएम मशीन देंगे. आप अपने एक्सपर्ट्स लेकर आएं और अपना बेस्ट प्रूव करें.
आयोग ने कहा कि हर राजनीतिक दल को मशीन हैक करने के लिए चार घंटे का समय दिया जाएगा. आयोग ने पिछले शनिवार को ऐलान किया था कि ईवीएम को हैक करने और उनमें छेड़छाड़ की चुनौती तीन जून को दी जाएगी. और इसमें भाग लेने के लिए पार्टियां को 26 मई शाम पांच बजे तक आवेदन करना होगा.
आयोग के सूत्रों के मुताबिक गुरूवार रात तक किसी पार्टी ने आवेदन नहीं किया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और बसपा ने सबसे पहले ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताई थी. उसके बाद कई अन्य दलों ने इस मामले में अपना समर्थन दिया था.
हालांकि आयोग ने ईवीएम मशीन के मदरबोर्ड में छेड़छाड़ करने की अनुमति देने की आप की मांग को खारिज कर दिया है.
Via FirstPost

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.