America

FBI के निशाने पर आए डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेयर्ड कुश्नर एफबीआई की रूस इन्वेस्टीगेशन के तहत आ गए हैं. अधिकारियों ने एनबीसी न्यूज को बताया कि उन्हें शक है कि कुश्नर के पास इस इन्क्वायरी से जुड़ी अहम जानकारियां हैं.
जेयर्ड कुश्नर के वकील ने कहा है कि वो जांच में सहयोग करेंगे.
हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि कुश्नर को जांच में शामिल करने का मतलब ये नहीं है कि उनपर किसी तरह के अपराध का आरोप है.
एफबीआई को 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप और उनके कैंपेन में संभावित रूसी हस्तक्षेप होने की आशंका है. संस्था इस शक के आधार पर जांच कर रही है कि मास्को ने चुनाव के दौरान रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रंप को डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ फायदा पहुंचाने की कोशिश की थी.
ट्रंप के रूस से अच्छे रिश्ते हैं और चुनाव के दौरान उनपर आरोप लगे थे कि उन्होंने रूसी मदद से जनता को गुमराह करके अपनी जीत हासिल की है. हालांकि ट्रंप ऐसी किसी भी मिलीभगत से इनकार करते आए हैं. वो इसे ‘अमेरिकी इतिहास के किसी भी राजनेता के खिलाफ चलाया गया सबसे बड़ा विचहंट’ बता चुके हैं.
वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में छापा है कि अधिकारी कुश्नर के उन मुलाकातों में दिलचस्पी ले रहे हैं, जो उन्होंने पिछले साल अमेरिका में रूसी राजदूत सर्गेई किस्ल्याक और मास्को के एक बैंकर के साथ की थीं.
जेयर्ड कुश्नर पहले ही सीनेट इंटेलीजेंस कमेटी के सामने अपने रूसी संबंधों का खुलासा करने के लिए तैयार हो चुके हैं. उनके वकील ने कहा कि वो पहले भी इस मामले से जुडी जानकारियां साझा करने को लेकर राजी हैं, वो आगे भी किसी भी जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं.
Via First Post

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.