राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती और उनके पति को आयकर विभाग ने समन जारी किया है। ये समन करोड़ों की बेनामी संपत्ति को लेकर है, जिसमें आयकर विभाग मीसा और उनके पति शैलेश कुमार से 6 जून को पूछताछ करेगी।मीसा भारती को समन जारी करने से पहले उनके सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजेश को 8 हजार करोड़ रुपयों के घोटालों के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। अब करोड़ो की बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती के पति शैलेश कुमार को भी समन भेजा गया है। दोनों से कड़ी पूछताछ होने की उम्मीद है।
बता दें कि मंगलवार को मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राजेश पर मीसा यादव को धन मुहैया कराने का आरोप है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले लालू यादव के दिल्ली, गुड़गांव समेत 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में यह छापेमारी की गई थी।
IT रेड के बाद लालू परिवार पर ED का शिकंजा, मीसा भारती का चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

ईडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अग्रवाल को मनी ट्रेल स्कैम के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडे उन्हें दिल्ली कोर्ट के सामने पेश करेगी। गौरतलब है कि आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर कुछ दिन पहले विभाग ने छापे मारे थे। बताया गया था कि ये छापे दिल्ली, गुरुग्राम आदि में मारे गए।
यह छापेमारी करीब 1000 करोड़ की बेनामी भूमि के मामले में की गई थी। बताया जाता है कि कि राजद नेता और लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता के कुछ ठिकानों पर भी छापे मारे गए।
यह छापेमारी उस वक्त हुई थी जब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमीन घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाया था।
Source Via AmarUjala

0 comments:
Post a Comment