वर्षों से चल रहे पहाड़ों में अवैध खुदाई के कारोबार को सांसद छोटेलाल खरवार की पहल व उसके बाद मचे बवाल के बाद हंद करा दिया गया है। जबकि लोगों में चर्चा है कि यह खनन पुलिस व वन विभाग के साथ साथ कई राजनेताओं के संज्ञान में था, पर किसी न किसी कारण से कोई कार्रवाई नहीं होती थी।SDM चकिया, CO चकिया, DFO वन विभाग ने संयुक्त रुप से टीम बनाकर खुदाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और खुदाई से निकाले गए चार ट्रैकर पाटिया सहित खुदाई के लिए उपयोग में आने वाले लोहे के औजार को कब्जे में ले लिया।
चकिया कोतवाली के गणेशपुर की पहाड़ी में पहाड़ को काटकर अवैध रुप से खनन कार्य किया जाता है। दो जिले की सीमा में यह कार्य पिछले वर्षों से चल रहा है और वन व पुलिस विभाग जानकर भी इससे आंख मूदे रहती थी।
Via ChandauliSamachar

0 comments:
Post a Comment