Maharashtra

मुंबई : स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 10 लोगों की मौत

मुंबई में स्वाइन फ्लू ने तीन और मरीजों की जान ले ली. इसी के साथ इस साल इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है.
नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तीन मौतें पिछले हफ्ते वायु जनित बीमारी के कारण हुई. मुंबई में संक्रमण के कारण एक जनवरी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि मानसून के शुरूआत के साथ ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका इस बीमारी के प्रसार को रोकने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. बीएमसी के एक बयान के मुताबिक, इस साल शहर में स्वाइन फ्लू के 285 मामलों की पुष्टि हुई है.
बयान में कहा गया है कि तापमान में उतार-चढ़ाव और हवा में नमी स्वाइन फ्लू के फैलने के लिए अनुकूल है. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि निवारण उपाय करें. स्वाइन फ्लू सांस संबंधी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में दर्द, नाक का बहना, शरीर में दर्द और थकावट के लक्षण हो सकते हैं.
Via FirstPost

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.