BJP

पेड न्यूज मामला : MP के विधायक नरोत्तम मिश्रा अयोग्य घोषित, तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

पेड न्यूज के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के जन संपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आयोग्य घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब नरोत्तम मिश्रा अगले तीन सालों तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
नरोत्तम मिश्रा पर आरोप है कि मध्यप्रदेश में साल 2008 के विधानसभा चुनावों के दौरान पेड न्यूज पर खर्च की गई राशि को अपने चुनावी खर्च पर नहीं दिखाया था। 2009 में दतिया के पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी। काफी समय से ये मामला लंबित था जिस पर शनिवार को चुनाव आयोग ने फैसला सुनाया है।
गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा इस मामले के खिलाफ 2015 में हाईकोर्ट भी गए थे लेकिन उनको वहां से कोई राहत नहीं मिली थी। हाईकोर्ट ने नरोत्तम मिश्रा की याचिका खारिज कर दी थी। नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी माने जाते हैं। उनके पास जल संसाधन, जनसंपर्क और संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा है।
इससे पहले 2011 में बाहुबली डीपी यादव को चुनाव आयोग ने बड़ा सियासी झटका दिया था। आयोग ने चुनाव में निर्धारित से अधिक रकम खर्च करने की शिकायत पर बिसौली से विधायक डीपी की पत्नी उमलेश यादव की सदस्यता रद्द कर दी थी।
Via Hindustan

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.