उत्तरी कश्मीर के उडी सेक्टर में भारतीय सेना के स्नाइपर टीम ने पाकिस्तानी सेना के 652 मुजाहिद बटालियन के 2 सैनिको को ढेर कर दिया है |
दोनों ही पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसबैठ करने की कोशिश कर रहे थे , तभी सीमा से डेढ़ किलोमीटर की दुरी पर तैनात भारतीय स्नाइपर टीम ने दोनों की हरकतों को पकड़ लिया और महज 3 सेकंड में भारतीय सेना के स्नाइपर टीम ने दोनों पाकिस्तानी सैनिको को वहीँ ढेर कर दिया |
जिन 2 पाकिस्तानी सैनिको ढेर किया गया है उनके नाम है कमर और हाफिज | दोनों को ढेर किये जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने इसी इलाके में भारतीय पोस्ट्स पर गोलीबारी भी की, जिसका भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया |
बता दें की भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमाओं पर स्नाइपर टीम जगह जगह तैनात कर दिए है
स्नाइपर टीम में कम से कम 2 सैनिक होते है
1 निगरानी करता है और दूसरा निशाना लगाता है, दोनों ही टीम मेंबर स्पेशल तरह के वस्त्र भी पहने होते है
जो की वहां मौजूद प्रकृति में स्नाइपर टीम को छुपाते है

0 comments:
Post a Comment