Anurag Kashyap

अपनी उम्र से 22 साल छोटी लड़की से इश्क फरमा रहे अनुराग कश्यप

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप आजकल अपनी निजी लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल अनुराग आज कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिनमें उनके साथ एक लड़की दिखाई दे रही है। कुछ तस्वीरों में अनुराग इस लड़की के साथ रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं। अनुराग की इन तस्वीरों को लेकर मायानगरी में कुछ दिनों से खबरें चल रही है कि ये लड़की उनकी गर्लफ्रेंड है। गौर करने वाली बात यह है कि ये लड़की अनुराग कश्यप से 22 साल छोटी है।
आपको बता दें कि अनुराग की कम्पनी में काम करने वाली इस लड़की का नाम शुभ्रा शेट्टी है। शुश्रा अनुराग कश्यप की बेटी से महज 7 साल ही बड़ी है। शुभ्रा और अनुराग पिछले कई महीनों से लिव-इन में रह रहे हैं और बिना किसी झिझक के अपनी प्यार भरी निजी फोटोज सोशल पर अपलोड कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले अगुराग की दो शादियां हो चुकी है। अनुराग की पहली शादी आरती बजाज से हुई थी। इन दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आलिया है। आलिया अनुराग की प्रेमिका शुभ्रा से मात्र 7 साल छोटी है। आरती से अनबन के बाद अनुराग ने उनसे तलाक ले लिया और अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी कर ली थी लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन चल नहीं पाया और दोनों अलग हो गए।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.