Akshay Kumar

बड़े परदे पे नरेंद्र मोदी की भूमिका निभायेंगे अक्षय कुमार !

फिल्में कर रहे सुपरस्टार अक्षय कुमार देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर जल्द ही पीएम मोदी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर जल्द ही फिल्म बनने जा रहे है और अक्षय कुमार इस फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभा सकते हैं।
अक्षय से पहले पीएम मोदी के रोल के लिए नेता-अभिनेता परेश रावल, विक्टर बनर्जी और अनुपम खेर के नाम की अटकलें थीं, लेकिन अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षय की लोकप्रियता और उनके छवि की वजह से यह रोल उन्हें मिल सकता है।
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अक्षय कुमार इस रोल के लिए बढ़िया च्वाइस हैं। वे इंडिया के मिस्टर क्लीन है और यह रोल उनपर जंचेगा। वहीं सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का मानना है कि पीएम मोदी के रोल के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार से बेहतर कोई हो ही नहीं सकता है।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.