Gadget

नोकिया 3 की बिक्री शुरू : ऑफलाइन रिटेल स्टोर से 9,499 रुपए में खरीदें

हाल ही में लॉन्च हुआ नोकिया 3 फोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. कंज्यूमर्स इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर से 9,499 रुपए में खरीद सकते हैं.
बता दें कि इस फोन की खरीद पर कई सारे ऑफर भी दिए जा रहे हैं. इससे कंज्यूमर्स को वोडाफोन के 149 रुपए में हर महीने 5 जीबी 4 जी डेटा मिलेगा. साथ ही मेकमायट्रिप का 2,500 रुपए का वाउचर भी दिया जा रहा है.
नोकिया 3 के फीचर्स
तीनों स्मार्टफोन में से ये सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. पॉलीकार्बोनेट बॉडी और मैटेलिक फ्रेम से लैस इसमें 5 इंच एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉएड 7.0 नूगा, 1.3Ghz क्वाड-कोर मीडियाटेक 6737 एसओसी प्रोसेसर है. यह 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज में आएगा, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम दी गई है.
नोकिया 3 में रियर और फ्रंट 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. बाकी दोनों स्मार्टफोन के मुकाबले इसमें 2650 एमएएच की बैटरी दी गई है.
नोकिया 3 के बाद, नोकिया 5 की बिक्री 7 जुलाई से शुरू की जाएगी जिसकी कीमत 12,999 रुपए है. नोकिया 6 की बिक्री 14 जुलाई से होगी, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है.

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.