Amazing Facts

टॉप 4 हैकर : जिनके कारनामों से दंग रह गई दुनिया

कंप्यूटर के आविष्कार से लेकर अबतक दुनिया काफी बदल चुकी है और काम करने का तरीका भी। अब दुनिया में युद्ध हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि तकनीक के दम पर लड़े जाते हैं। ऐसे में अगर कोई इसी तकनीक में सेंध लगाकर सबकुछ बर्बाद कर दे तो? जी हां, हैकर ऐसा कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे  है दुनिया के उन टॉप 10 हैकरों के बारे में, जिनके कारनामे देखकर दुनिया दंग रह गई।
 जोनाथन जेम्स -
जोनाथन जेम्स को इंटरनेट की दुनिया ‘कामरेड’ नाम से जानती है। वो आज भले ही दुनिया में नहीं है, पर महज 15 साल की उम्र में उसके कारनामों ने उसे सबसे बड़े हैकर का खिताब दिलवा दिया था। इस छोटी उम्र में ही उसने अमेरिकी सरकार को नेस्तनाबूत कर देने की शक्ति हासिल कर ली थी। जोनाथन के पास अमेरिकी सरकार के लगभग सभी डाटाबेसों तक पहुंच थी, यहां तक कि, रक्षा विभाग और नासा के नेटवर्क भी उसकी पहुंच से बाहर नहीं थे। जेम्स ने नासा के नेटवर्क से अंतरिक्ष स्टेशन संचालन की पूरी जानकारी निकाल ली। जिसकी वैल्यू 17 लाख डॉलर के बराबर थी। मजबूर होकर नासा को अपना नेटवर्क पूरे 3 सप्ताह तक बंद करना पड़ा। बाद में 2007 में जोनाथन को पुलिस ने पकड़ लिया और तमाम आरोप लगाए। जेम्स ने सारे आरोपों को नकार दिया और 2008 में आत्महत्या कर ली।
केविन मिटनिक -
केविन मिटनिक के कंप्यूटर हैकर बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है। केविन को अमेरिका के इतिहास का मोस्ट वांटेड साइबर क्रिमिनल बताया गया है। केविन की जिंदगी पर दो हॉलीवुड फिल्में भी बन चुकी हैं। तीन साल जेल में गुजारने के बाद उसे 3 साल की निगरानी में रिलीज किया गया। पर 2.5 साल के लिए फिर जेल भेज दिया गया, क्योंकि उसने अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एलर्ट प्रोग्राम में सेंध लगाने के साथ ही कॉरपोरेट सीक्रेट्स भी चुराए थे। मिकनिक ने 5 साल जेल में बिताने के बाद खुद को बदल लिया और बाद में वो कंसल्टेंट बन गया। साथ ही लोगों को कंप्यूटर सिक्योरिटी पर टिप्स देने लगा। फिलहाल मिकनिक साइबर सिक्योरिटी की दिशा में काम करने वाली खुद की कंपनी चला रहा है।
अल्बर्ट गोंजालेज -
अल्बर्ट गोंजालेज के पास अमेरिका की आधी आबादी के क्रेडिट कार्ड के डिटेल्स थे। 17 करोड़ लोगों के क्रेडिट-डेबिट कार्ड की डिटेल्स बेचकर अल्बर्ट गोंजालेज ने करोड़ों कमाए। उसने शैडोक्यूस नाम से ग्रुप भी बना रखा था। जिसने फर्जी पासपोर्ट, फर्जी हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बेचकर खूब कमाई की। अल्बर्ट गोंजालेज को पकड़े जाने के बाद 20-20 साल की दो सजाएं सुनाई गईं, जो साथ-साथ चल रही हैं।


केविन पॉलसन -
केविन पॉलसन को ‘डार्क दांते’ के नाम से भी जाना जाता है। इसने एक रेडियो स्टेशन का सिस्टम हैक कर लिया और एक शो जीत लिया। इस दौरान उसने 15 मिनट तक सभी फोन लाइनों पर कब्जा जमाए रखा। शो को जीतने के एवज में पोर्श कार का मालिक बनने के बाद उसपर एफबीआई की नजर गई। बाद में उसने एफबीआई पर ही हमला बोल दिया और एफबीआई के पूरे सिस्टम को हैक कर लिया। यही नहीं, केविन पॉलसन ने एक सुपरमार्केट के पूरे सिस्टम को हैक कर लिया। इसके लिए उसे 51 माह की सजा सुनाई गई। सजा काटने के बाद केविन पॉलसन ने पत्रकारिता की राह पकड़ी और मौजूदा समय में वायर्ड न्यूज का वरिष्ठ संपादक है। केविन पॉलसन ने बाद में अमेरिकी पुलिस की मदद की और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘मायस्पेस’ पर सक्रिय 744 यौन अपराधियों की पहचान में अहम भूमिका निभाई।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.