Indian Army

J & K : मारा गया लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है जिसमें लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर जुनैद मट्टू भी शामिल है.
सेना और सीआरपीएफ के द्वारा 3 आतंकियों द्वारा यह कार्रवाई किये जाने की खबर थी जिसमें लश्कर कमांडर सहित 2 आतंकियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
मुठभेड़ कुलगाम के अरवानी गांव के इदगाह मोहल्ला में चल रही है. यहां तीनों आतंकवादी एक इमारत में छुपे थे. सेना ने इस इमारत को ढहा दिया जिसमें दोनों आतंकी मारे गए.
हालांकि अबतक तीसरे आतंकी के बारे में कोई जानकरी नहीं है.
सेना को कई दिनों से जुनैद मट्टू की तलाश थी. वह सेना द्वारा बनाई गई 12 आतंकियों की हिटलिस्ट में भी शामिल था.
इससे पहले आतंकियों और सुरक्षाबलों की ओर से एक दूसरे पर फायरिंग की गई. आतंकियों को बचाने के लिए सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की भी जानकारी मिल रही है.
Via FirstPost

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.