भारत संयुक्त राष्ट्र में आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था ईसीओएसओसी में लगातार दूसरी बार तीन साल के कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुआ है.
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद का चुनाव भारत सहित कुल 18 देशों ने जीता है. भारत को एशिया-प्रशांत श्रेणी में जापान के बाद सबसे ज्यादा 183 वोट मिले हैं. ईसीओएसओसी की 18 रिक्तियों को भरने के लिए गुरूवार को मतदान हुआ था.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया 'और एक दिन, और एक चुनाव.. भारत ने फिर जीत दर्ज की. समर्थन के लिए धन्यवाद. सदस्य देशों, भारत फिर से ईसीओएसओसी में चुना गया.'

पाकिस्तान को मिली हार
भारत ईसीओएसओसी में दोबारा निर्वाचन का इच्छुक था क्योंकि उसका वर्तमान कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है. पाकिस्तान का कार्यकाल भी इसी साल खत्म हो रहा है लेकिन कल हुए चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा.
गौरतलब है कि ईसीओएसओसी में भारत के निर्वाचन से एक दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय कानून की विशेषज्ञ नीरू चड्ढा ने समुद्री कानून की अंतरराष्ट्रीय पंचायत का चुनाव जीता है. चड्डा को एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे ज्यादा 120 वोट मिले थे और वह पहले ही दौर में चुनी गई थीं.
ईसीओएसओसी संयुक्त राष्ट्र की छह मुख्य संस्थाओं में से एक है.
Via FirstPost

0 comments:
Post a Comment