Congress

मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदू सरकार' का विरोध करेगी कांग्रेस

मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदू सरकार' कांग्रेस जोरदार विरोध करेगी। कांग्रेस ने कहा है कि फिल्म विरोधियों की तरफ से प्रायोजित है। इमरजेंसी पर बनी ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। कांग्रेस को आशंका है कि मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदू सरकार' में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को गलत तरीके से दिखाया गया है फिल्म में गांधी परिवार को लेकर गलत टिप्पणियां की गई हैं। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है और यह फिल्म विरोधियों की तरफ से प्रायोजित है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आशंका जाहिर की है कि फिल्म में गांधी परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई है। खबर है कि कांग्रेस 'इंदू सरकार' मामले में जरुरत पड़ी तो कोर्ट भी जा सकती है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई पक्की खबर नहीं आई है। इससे पहले भी कांग्रेस ने प्रकाश झा की फिल्म राजनीति को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। लेकिन तब खुलकर विरोध नहीं हुआ था।
Via SudarshanNews

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.