Bihar

लालू के बेटी पर बड़ी कार्रवाई, : मीसा भारती की बेनामी संपत्ति जब्त

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती की 50 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी. अटैच की गईं संपत्तियों में मीसा के पति शैलेश कुमार की प्रॉपर्टी भी शामिल है. लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी इस कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं.
आयकर विभाग की ये कार्रवाई मीसा भारती के बार-बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद न पहुंचने पर हुई है. बताया जा रहा है कि मीसा, तेजस्वी और शैलेश पर यह कार्रवाई 'वित्तीय अनियमितताओं' के आरोपों को लेकर की गई है.
मीसा भारती पर बेनामी संपत्ति के तहत मामला चल रहा है. आयकर विभाग ने मीसा भारती को जुलाई के पहले सप्ताह में आयकर विभाग के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए भी कहा है. मीसा भारती को बेनामी संपत्ति के आरोपों में सफाई पेश करनी है.
बता दें कि अटैच्ड संपत्ति को न बेचा जा सकता है ना ही किराए पर दिया जा सकता है. अटैच की गई संपत्तियां वही हैं जहां मई में आयकर विभाग ने मई में छापेमारी की थी.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 हजार करोड़ रुपए के कथित बेनामी संपत्ति सौदे के एक मामले में एफआईआर दर्ज की थी.
बेनामी संपत्ति मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. 90 दिनों के भीतर अगर मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो बेनामी संपत्ति अधिनियम के तहत उनकी विवादित संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा.
यहां बता दें कि आयकर विभाग ने पिछले महीने लालू यादव के परिजनों के दिल्ली और आसपास के 22 ठिकानों पर छापेमारी करके 'शेल' कंपनियों के माध्यम से करीब एक हजार करोड़ से अधिक जमीन और फार्म हाऊस की खरीद बिक्री का पता लगाया था.
इसके बाद विभाग ने लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को 6 और 7 जून को दस्तावेज के साथ व्यक्तिगत तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया था. उक्त तिथि पर दोनों के हाजिर नहीं जाने पर विभाग ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था.
Via AmarUjala

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.