जम्मू कश्मीर के नौहट्टा में भीड़ ने डिप्टी एसपी मौहमद आयूब पंडित की पीट पीट कर हत्या दी है. घटना गुरुवार रात नौहट्टा की जामिया मस्जिद के पास की है.
मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद के बाहर खड़े लोगों को डीएसपी पर कुछ शक हुआ, जिसके बाद भीड़ उनकी ओर बढ़ने लगी. उन्होंने भीड़ पर कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें करीब तीन लोग घायल हो गए. इसके बाद बेकाबू भीड़ ने डीएसपी को घेर लिया और उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी. वहीं फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि फर्ज निभाते हुए एक और अधिकारी ने अपनी जान कुर्बान की.
बताया जा रहा है कि एक समूह ने डीएसपी को तस्वीरें लेता पकड़ लिया था, जिसके बाद यह घटना घटी. सूत्रों ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने पत्थरों से पीट-पीट कर उसकी हत्या करने से पहले उसे निर्वस्त्र कर दिया था. वहीं इलाके में स्थिति सामान्य करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे.

0 comments:
Post a Comment