Donald Trump

ट्रंप ने मोदी को महान 'पीएम' करार देते हुए भारत की तरक्की को सराहा

वाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी जमकर सराहना की. मोदी को एक 'महान प्रधानमंत्री' बताते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें भारतीय पीएम का स्वागत कर बेहद खुशी हो रही है.
दोनों नेताओं ने वाइट हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित करके पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दे दिया है.
एक विशेष भाव के तौर पर मोदी का स्वागत करने के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया व्हाइट हाउस के साउथ पोटर्किो तक आये. यह मोदी की ट्रंप से पहली मुलाकात है.
ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और वाइट हाउस में भीतर जाने से पहले वे एक-दूसरे से संक्षिप्त बातचीत करते हुए और हालचाल पूछते हुए दिखे. जब दोनों नेता बातचीत के लिए बैठे तो ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात है. हाल ही में उन्होंने मोदी को 'सच्चा मित्र' कहा था.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह इतने महान प्रधानमंत्री हैं. मैं उनके साथ बात करता रहा हूं और उनके बारे में पढ़ता रहा हूं. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.' ट्रंप ने कहा, 'आर्थिक रूप से और कई अन्य मायनों में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा.'
मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी के प्रति आभार जताया.
मोदी ने कहा, 'मेरा स्वागत भारत के 125 करोड़ नागरिकों का स्वागत है. मैं इसके लिए राष्ट्रपति और प्रथम अमेरिकी महिला के प्रति दिल से आभार जताता हूं.' प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप भारत की प्रगति तरक्की पर ध्यान देते रहे हैं. उन्होंने याद किया कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले 2014 में भारत की यात्रा की थी और अच्छी टिप्पणियां की थीं.
पहली शिखर बैठक के लिए जमीन अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने तय की जिसने कश्मीरी आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को मुलाकात से कुछ ही घंटे पहले वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया.
Via FirstPost

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.