Abohar

राजस्थान : साधु के वेश में लड़कियां बेचने वाला गिरफ्तार

साधु का वेश धारण कर लड़कियों को भगाने व उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी गांव भागसर (अबोहर) निवासी युवक को राजस्थान पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 3 महीने पहले हनुमानगढ़ जिले के गांव अमरगढ़ से लड़की को भगाकर महाराष्ट्र में ले जाने के आरोपी ढोंगी साधु की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी और मंगलवार शाम को ग्रामीणों की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जाता है कि ढोंगी 3 महीने पहले जिस घर में रात को रूका था, उसी परिवार की लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया था।
ए.एस.आई. सुरेश कस्वां ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ सुक्खा उर्फ दलीप पुत्र भागाराम मेघवाल निवासी भागसर को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को ग्रामीणों ने गांव में ही दबोच लिया था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया था। सोनू उर्फ सुक्खा मेघवाल के खिलाफ नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। अमरगढ़ से एक लड़की को भगाने का मामला ठंडा होने पर सूखा जिला श्रीगंगानगर में ही छिपा हुआ था। हनुमानगढ़ के कस्बे टिब्बी में भी 2 लड़कियों को भगा ले जाने का आरोपी है। आरोपी को अब सूरतगढ़ पुलिस प्रोटैक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लेगी। गौरतलब है कि सुक्खा के मां-बाप नहीं है। उसकी एक बहन राजस्थान के रावतसर इलाके में रहती है। वह बहन के पास रहता है। इसकी रिश्तेदारियां दिल्ली, महाराष्ट्र व पंजाब में है।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.