China

चीन ने मुस्लिमों के रोजा रखने पे लगाया बैन

मौलाना मसूद अज़हर को बहार बार अंतराष्ट्रीय मंचो पर बचा कर तमाम कट्टरपन्तियों का मसीहा बना चीन ऐसे ऐसे आदेश जारी कर रहा है जो किसी के भी बुनियादी अधिकारों के हनन की श्रेणी में माना जा सकता है . हद तो तब हो गयी जब चीन सरकार ये भी निर्धारित करने लगी की कौन खायेगा कौन भूखा रहेगा . कौन दूकान खोलेगा और कौन दूकान बंद रखेगा .. और हाँ , किसी भी तथाकथित बुद्धिजीवी , मानवाधिकार विद , सामाजिक कार्यकर्त्ता , देश , आतंकी संगठन आदि में इतना साहस भी नहीं है की चीन के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाना तो दूर उनसे सवाल भी कर सके ...चीन सरकार के नए आदेश के अनुसार अब चीन में मुस्लिमों के सबसे अकीदत के माह रमजान में सभी सरकारी अधिकारियों तो दूर छात्रों तक को रोज़ा रखने से बैन कर दिया गया है . अब रोज़ा रखने वाला हर मुस्लिम अपराधी माना जाएगा ...यह आदेश चीन सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ है .यह आदेश चीन के आतंक प्रभावित और अशांत माने जाने वाले सेंट्रल शिनजियांग सरकार के हवाले से जारी हुए हैं .
सेंट्रल शिनजियांग के कोरला शहर की आधिकारिक वेबसाइट पर साफ़-साफ़ इस आदेश पर अमल करने के लिए कहा गया है .उस आदेश में निर्देशित किया गया है की - पार्टी के सभी सदस्‍य, कैडर्स, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और अल्‍पसंख्यकों को निर्देशित किया जा रहा है कि उनमे से कोई रमजान के दौरान रोजा नहीं रखेंगे और न ही किसी मज़हबी कार्यक्रम में भाग लेंगे . इस माह में खाने-पीने का बिजनेस भी बंद न हो इस पर ध्यान होना चाहिए . ..समाचार एजेंसी ' इंडिपेंडेंट" के हवाले से आई खबर के अनुसार जिस क्षेत्र में ये आदेश जारी हुआ है उधर 10 मिलियन उइग्‍यूर मुसलमानों की अल्‍पसंख्‍यकों की आबादी और यहां के सुरक्षाबलों के बीच धर्म और संस्‍कृति की पाबंदियों को लेकर संघर्ष होता रहता है. नए आदेश के बाद बताया जा रहा है की
सभी रेस्‍टोरेंट्स बराबर खुलेंगे और उनमे सामन्य कार्य होगा . शिनजियांग प्रांत मुस्लिम बहुल है जहाँ मुस्लिमों की आबादी 58 प्रतिशत है। एक अन्य समाचार एजेंसी खलीज टाइम्‍स लिखता है की वर्ल्‍ड उइग्‍यूर कांग्रेस के नेता के नेता मानते हैं कि चीन उईगर मुस्लिमों का इस्लाम में विश्वास अपने देश के लिए एक खतरे के समान समझता है..
Via Sudarshan News

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.