राजनेता मंच से कभी-कभी ऐसा कुछ बोल देते हैं कि खुद इसका आभास नहीं होता कि उन्होंने कुछ गलत बात कह दी है। ऐसा ही एक वीडियो फेसबुक पर बहुत वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को शहीद बता दिया। दरअसल फेसबुक कांग्रेस जनसभा का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में कांग्रेस नेता जनता को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, ‘देश के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी शहीद हो गईं। राहुल जी गांधी शहीद हो गए।’ इस दौरान जनसभा में मौजूद पीछे बैठा एक शख्स कहता है कि राहुल गांधी तो अभी जिंदा हैं।
वीडियो देखकर ये साफतौर पर पता नहीं चल पाया है कि ये कहां का है या जनसभा को संबोधित करने वाले कांग्रेस नेता कौन हैं। वीडियो फेसबुक पेज पर सुशांत सिन्हा ने शेयर किया है। सिन्हा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लीजिए। कांग्रेस वालो को तो ये भी नहीं पता राहुल गांधी जिंदा है या नहीं।’ 16 सेंकड के इस वीडियो को अबतक काफी फेसबुक यूजर्स देख चुके हैं जबकि कई लोगों ने इसे अपनी वॉल पर भी शेयर किया है। News Today इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। Via LogicalBharat
विडियो : सभा में कांग्रेस के नेता बोले - “राहुल गांधी” शहीद हो गए, पीछे से आवाज आई - अरे वो तो जिंदा हैं !
Reviewed by Unknown
on
June 18, 2017
Rating: 5
0 comments:
Post a Comment